{"_id":"642f041c7aee5fddb70d66c2","slug":"bus-overturns-in-pit-one-killed-17-injured-balrampur-news-c-13-1-169394-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गड्ढे में पलटी बस, एक की मौत, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गड्ढे में पलटी बस, एक की मौत, 17 घायल
Thu, 06 Apr 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कानपुर से तुलसीपुर जा रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस बृहस्पतिवार की भोर गोंडा-बलरामपुर रोड पर कुआनो नदी के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बलिया के थाना रसरा के गोपालपुर गांव निवासी राजेश (40) की मौत हो गई। वहीं 17 यात्री घायल हो गए। इसमें से तीन को संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गोंडा डिपो की रोडवेज बस बुधवार की रात नौ बजे कानपुर से तुलसीपुर के लिए निकली थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे बस बलरामपुर की सीमा में पहुंचते ही कुआनो नदी के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। बस के चालक-परिचालक व स्थानीय लोगों ने खिड़की के शीशे तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
हादसे की सूचना पर डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी केशव कुमार, एडीएम प्रदीप कुमार व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल राजेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। राजेश की पत्नी श्रीदत्तगंज में स्टाफ नर्स हैं। इसके अतिरिक्त 17 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि बस के चालक, परिचालक व कुछ यात्रियों से बात की गई। इसमें सामने आया कि गोंडा से आ रही बस जब कुआनो के पास मोड़ पर पहुंची तो बलरामपुर की ओर से एक ट्रक जा रहा था। इसके चक्कर में बस अनियंत्रित होकर बाई तरफ गहरे गड्ढे में पलट गई। फिलहाल, जांच की जा रही है।
हादसे में यह हुए घायल
मेमोरियल अस्पताल में भर्ती सुधीर कुमार पांडेय (28) निवासी करोही थाना इंदिरानगर लखनऊ, मोहब्बत अली (45) निवासी गोपालपुर हरैया बलरामपुर, ज्ञानदेव (33) निवासी मधुपुर पकड़ी बलरामपुर, राजेश यादव (37) निवासी सिविल लाइंस बलरामपुर, अनवर (40) व रोशनी बानो (35) निवासी सिविल लाइंस बलरामपुर, इंद्रजीत (34) निवासी बालपुर विश्वेश्वरगंज बहराइच, राम कुमार (16) निवासी भगहा ललिया बलरामपुर, छेदीलाल (50) निवासी गौरा चौराहा, सुरेश (50) निवासी खरका झांसी, अनिल मिश्र (40) निवासी बेलमत्थर थाना परसपुर गोंडा, अजय द्विवेदी (45) निवासी विमोचन घाट अयोध्या, राधिका (12) व करन (11) निवासी झांसी भर्ती कराए गए हैं। संयुक्त अस्पताल में बृजमोहन निवासी खैराही बालपुर बलरामपुर, शिवनाथ व प्रदीप निवासी खलवा बलरामपुर को भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर दुख जताते हुए मृतक राजेश के परिजनों को 7.50 लाख रुपये की सहायता यात्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया है। ट्वीट करके यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।