फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bus accident

घर में हो रहा था इंतजार, आई मौत की खबर

Sat, 22 Oct 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
bus accident
बलरामपुर। हैदराबाद से दीपावली मनाने के लिए मजदूरों व अन्य लोगों को लेकर उतरौला आ रही डबल डेकर बस मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में जिले के नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार लोगों के घरों में कोहराम मचा है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। सूचना मिलते ही परिजन व रिश्तेदार रीवा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जनपद की त्योथर तहसील के एसडीएम प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि हैदराबाद से यूपी के 56 मजदूरों व अन्य लोगों को लेकर डबल डेकर प्राइवेट बस बलरामपुर के उतरौला जा रही थी। शनिवार सुबह नेशनल हाइवे संख्या 30 पर ढाल से उतरते समय बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई तथा 40 घायल हो गए। मृतकों में नौ बलरामपुर के हैं। इनके नाम राजू अंसारी निवासी सुभाषनगर उतरौला, बस चालक लल्लू निवासी गांधीनगर उतरौला, शमसुद्दीन निवासी ग्राम महिली, अजय निवासी ग्राम गायडीह चमरूपुर, करन अली निवासी ग्राम जोकहिया, रामकरन मौर्य निवासी ग्राम जीजाखोर, अर्जुन वर्मा निवासी बेनी का पुरवा, उतरौला, जुल्फिकार निवासी ग्राम कटैया, नगर कोतवाली व जावेद निवासी ग्राम कादभारी, नगर कोतवाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में बलरामपुर के सूरज, भगवानदीन, राकेश कुमार, दिनेश यादव, रमेश गुप्ता, घारी, लल्लूराम व विजय बहादुर समेत 15 लोग शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती कराया गया है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य रवाना कर दिया है।
बस में लखनऊ, गोंडा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती तथा गोरखपुर के साथ ही नेपाल के भी कुछ लोग सवार थे। हादसे की सूचना सभी के परिजनों को दी गई है। उतरौला निवासी राजू की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी व बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। परिजन तथा रिश्तेदार रीवा रवाना हो गए हैं।
हादसे का शिकार हुई बस उतरौला के वर्मा ट्रेवेल्स की बताई जा रही है। बस नंबर यूपी-43 एटी-5068 है, जिसका पंजीकरण गोंडा में हुआ है। हादसे के बाद से ट्रेवेल्स के कर्मचारी आफिस बंद कर चले गए हैं। ऐसा में बस का परमिट किस तरह का था और इसका संचालन कहां होता था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा में हुए बस हादसे की छानबीन की जा रही है। वहां के प्रशासन से संपर्क किया गया है। हादसे में जिले के नौ लोगों की मौत व 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी का विवरण मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed