फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devansh and Yashvardhan won gold in boxing

Balrampur News: बॉक्सिंग में देवांस और यशवर्धन ने जीता स्वर्ण

Tue, 06 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Devansh and Yashvardhan won gold in boxing
फोटो-3-बलरामपुर के पायनियर प​ब्लिक स्कूल में मौजूद बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता के चयनित ​खिलाड़ी ।-स्
बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के छात्र देवांस सिंह और यशवर्धन अवस्थी ने ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दोनों खिलाड़ी हरियाणा के गुरुग्राम रवाना हो गए।
विज्ञापन


डालमिया सनबीम स्कूल, चकिया, चंदौली में आयोजित ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सब-जूनियर वर्ग के देवांस और यशवर्धन ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने मुकाबलों में खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और धैर्य का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन


छह दिवसीय राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन आरबीएसएम पब्लिक स्कूल, भोंडसी, गुरुग्राम, हरियाणा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए रवाना खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास नजर आया। प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। विद्यालय के बॉक्सिंग कोच अमित राणा के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, प्रबंधक इंजीनियर आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय और मुख्य समन्वयक सलिल सेठ समेत शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed