फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bulldozer on encroachment

Balrampur News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
bulldozer on encroachment
बलरामपुर। प्रशासन की टीम ने रविवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाली नगर से एमपीपी इंटर कॉलेज तक सड़क किनारे अवैध कब्जों को हटवाने के साथ ही 23 लोगों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे ही एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, तहसीलदार अवधेश कुमार, पालिका के ईओ डॉ. देवेंद्र तथा नगर कोतवाल विमलेश कुमार सिंह की अगुवाई में प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कोतवाली के पास पहुंची । इसके बाद सड़क किनारे मुख्य मार्ग से अतिक्रमण को हटाने का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

अभियान की खबर लगते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान में तुलसीपुर रोड पर एमपीपी इंटर कॉलेज तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने वीर विनय चौराहे से भगवतीगंज तक अतिक्रमण हटवाया। पालिका के टैक्स इंस्पेक्टर हर्षित कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 अतिक्रमणकारियों का चालान काटकर 15 हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

ईओ डॉ. देवेंद्र ने सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिया है कि जो भी सामान अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब्त किया गया है, बिना जुर्माना लिए छोड़ा न जाय। अवर अभियंता सिविल भरत सिंह वर्मा को निर्देश दिया गया है कि वह भ्रमण करके निगरानी करें। अगर दोबारा अतिक्रमण मिलता है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed