फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bulldozer on encroachment

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Sun, 29 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer on encroachment
बलरामपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी क्षेत्रों के साथ ही अब कस्बों में भी अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। उतरौला तहसील क्षेत्र के रेहरा बाजार कस्बे में रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इससे बाजार में सड़क के दोनों तरफ स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। लोगों को दोबारा अतिक्रमण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार उतरौला रामाश्रय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी भानु प्रताप सिंह, जेई रवि प्रकाश व जेई अमित कुमार पटेल तथा प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे के नेतृत्व में रविवार को बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। बाजार में सड़क के दोनों तरफ की पटरियों पर किए गये स्थायी व अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ढहाया गया। सड़क के दोनों तरफ की नालियों पर बनाए गये चबूतरे व टीनशेड आदि को भी हटवाए गये।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि सड़क पटरियों पर किए गये अवैध अतिक्रमण के चलते बाजार में लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती थी। मुख्य बाजार में अतिक्रमण के चलते लोगों का पैदल चलना भी दूभर था। अब अतिक्रमण हटने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने अतिक्रमण हटवाते हुए लोगों को चेतावनी दी कि यदि सड़क के किनारे पुन: अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed