फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   buldozer,incroachment

पचपेड़वा नगर में अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 22 May 2022 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
buldozer,incroachment
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय नगर में सड़क की पटरियों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए मंगलवार तक का समय दिया गया है। सड़क की पटरियों से अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ अगले दिन से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा। नगर पंचायत के सभासदों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। सीओ से वार्ता कर एसडीएम ने पर्याप्त फोर्स का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे की अध्यक्षता में रविवार को नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व वार्ड सभासदों के साथ सभागार में बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 24 मई से पचपेड़वा नगर में बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह से एसडीएम ने वार्ता करके अतिक्रमण हटाने के दौरान पर्याप्त फोर्स का इंतजाम करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने कहा के अतिक्रमण के चलते नगर क्षेत्र में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता की शिकायत पर अतिक्रमण हटवाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मौजूद व्यापार मंडल व उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व वार्ड सभासदों से अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की सलाह दी गई है। अतिक्रमण हटाने में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण हटाने में आने वाला खर्च वसूला जाएगा। ठेले व मीट-मछली की दुकान लगाने के लिए स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत वाहन अड्डे पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था के साथ कर्मचारियों को ड्रेस व पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बाहर की गाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा बल्कि नगर पंचायत के अंदर कोई गाड़ी आकर रुकती है तो उसी से शुल्क की वसूली की जाएगी। नगर पंचायत पचपेड़वा के ईओ अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बुधवार से नगर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरु कर दिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजूर आलम, सीओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद सगीर, अप्पू जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष आगा हसन, चंद्रा देवी, मुनव्वर अली व इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed