{"_id":"64821c3342220c3fac0e3b9b","slug":"budget-crunch-is-increasing-the-pain-of-36-victims-balrampur-news-c-96-1-ame1003-194-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 36 पीड़ितों का दर्द बढ़ा रही बजट की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 36 पीड़ितों का दर्द बढ़ा रही बजट की कमी
Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में अत्याचार से पीड़ित 11 मामलों के 36 पीड़ितों को मदद की दरकार है। धन आवंटित न होने के चलते पीड़ित आस लगाए बैठे हैं। जबकि 690 मामलों के पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के लिए पांच करोड़ से अधिक की धनराशि का आवंटन किया गया है।
वर्ष 2022-23 में जिले में अत्याचार के कुल सात सौ से अधिक मामले पंजीकृत हुए हैं। जिसमें हत्या, दुष्कर्म व अन्य मामले शामिल हैं। इनमें 690 मामलों के पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के लिए पांच करोड़ 54 लाख 15 हजार रुपये की धनराशि जारी हुई। वहीं, 11 मामलों के 36 पीड़ितों को सहायता राशि देने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग को 28 लाख 25 हजार रुपये की और आवश्यकता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि 11 मामलों के 36 पीड़ितों के लिए 28 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि जारी होने के बाद ही मदद की धनराशि दी जा सकेगी।