{"_id":"60ca143b8ebc3e2a014aa6ff","slug":"bsp-will-contest-the-president-and-block-chief-balrampur-news-lko58272306","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के सीटों पर बसपा उतारेगी दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के सीटों पर बसपा उतारेगी दावेदार
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के सीटों पर बहुजन समाज पार्टी की तरफ से मजबूत दावेेदारों को उतारा जाएगा। घृणा, जोड़तोड़ की राजनीति करने वालों को जवाब दिया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव के साथ पूरे दमखम से विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने का एलान किया है।
यह बातें बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लालचंद ने बुधवार को जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ-साथ जिले के सभी 9 ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी पूरे दमखम के साथ दावेदारों को उतारेगी।
विपक्षी पार्टियों की तरफ से फैलाए जा रहे भ्रम को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। विपक्षियों के नाटक व पैतरेबाजी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी की पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।