फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Brother couldn't get off..." the children kept saying, as Satyam's life came to a standstill

Balrampur News: भैया उतर नहीं पाए... कहते रह गए बच्चे और थम गई सत्यम की जिंदगी

Mon, 03 Aug 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Brother couldn't get off..." the children kept saying, as Satyam's life came to a standstill
बलरामपुर। स्कूल की छुट्टी के बाद रोज की तरह बच्चे हंसते-खेलते बस से घर लौट रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में उनका एक साथी हमेशा के लिए उनसे बिछड़ जाएगा। बस से उतरते समय हुए हादसे में 11 वर्षीय सत्यम वर्मा की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना ने बस में मौजूद बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्हीकला गांव में बस रुकने पर सत्यम उतर रहा था। इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। बस में बैठे बच्चों ने जोर-जोर से आवाज लगाई, भैया उतर नहीं पाए... बस रोकिए... , लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सत्यम बस के पहिए की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। कई बच्चे डर से रोने लगे, जबकि कुछ खिड़की से बाहर देखकर स्तब्ध रह गए। कुछ क्षण पहले तक बच्चों की चहल-पहल से गूंज रही बस अचानक सन्नाटे में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सत्यम अपने साथियों के बीच बेहद लोकप्रिय था और रोज उन्हीं बच्चों के साथ स्कूल आता-जाता था। सोमवार को भी वह हंसते हुए स्कूल से निकला था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी की यात्रा समाप्त हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां बेटे का नाम लेकर बिलखती रही, जबकि पिता रामनिवास वर्मा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि चालक बच्चे के सुरक्षित उतरने तक बस न बढ़ाता तो हादसा टल सकता था। उनका यह भी आरोप है कि बस में परिचालक नहीं था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि सूचना देर से मिली थी। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed