{"_id":"66ca1e0047e047a21c0aa9b2","slug":"bridge-washed-away-in-flood-traffic-problems-increased-balrampur-news-c-99-1-brp1008-113513-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाढ़ में बही पुलिया, आवागमन में बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाढ़ में बही पुलिया, आवागमन में बढ़ी परेशानी
Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरझारे पहाड़ी नाले की बाढ़ में सड़क की भी हालत बिगाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज तराई(बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के सुगानगर-लोनियनपुरवा मार्ग पर बनी पुलिया खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ में बह गई है। क्षेत्र के लोगों को महराजगंज बाजार जाने के लिए पांच किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। खरझार नाले की बाढ़ ने सड़क की भी हालत बिगाड़ दी है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
क्षेत्रवासी जमुना वर्मा, मन्नू, राम अचल, अजय मिश्र व धनीराम आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि बीते दिनों खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ में सुगानगर-लोनियनपुरवा मार्ग पर बनी पुलिया बह गई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को महराजगंज बाजार पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। वहीं ग्राम लहेरी से विजयीडीह जाने वाली सड़क भी खरझारे नाले की बाढ़ में कई जगह क्षतिग्रस्त गई है। सड़क पर बने गड्ढों में आवागमन करना दुश्वार हो रहा है।
लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत व पुलिया निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया गया है। शासन से बजट मिलने के बाद सभी काम कराए जाएंगे।