फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Brave warriors showed their strength in Taekwondo, won 30 medals including 10 gold

Balrampur News: ताइक्वांडो में जांबाजों ने दिखाया दम, 10 स्वर्ण समेत 30 पदक जीते

Fri, 13 Jun 2025 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Brave warriors showed their strength in Taekwondo, won 30 medals including 10 gold
बलरामपुर के श्याम बिहार कालोनी में ​खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। ताइक्वांडो की मैट पर खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरते हुए शानदार प्रदर्शन किया। नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, 16 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर विजेता खिलाड़ियों काे समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बलरामपुर ताइक्वांडो संघ सचिव जियाउल हशमत ने बताया कि भारतीय ताइक्वांडो मास्टर्स यूनियन के तत्वावधान में 1 से 3 जून तक शारदा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बलरामपुर के अलावा वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, मेरठ और श्रावस्ती की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए बलरामपुर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि सिद्धार्थनगर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ताइक्वांडो इंडोर ट्रेनिंग हॉल श्याम विहार कॉलोनी पहलवारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल कयूम, आलोक श्रीवास्तव और पूर्व उपाध्यक्ष पराग बोस ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। इस अवसर पर टीम के कोच कृष्ण कुमार पाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी श्लोक कश्यप, अर्णव यादव, अंश गुप्ता, अध्यात्म पाल, महताब आलम, अमोल भाई पटेल, आयुष भाई पटेल, रामेष्ठ श्रीवास्तव, साची कश्यप, सानिया खान को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह रजत पदक विजेता यहवी पाहवा, युग पाहवा, हरिओम कश्यप, हितेंद्र सिंह, श्रीश श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, वैभव प्रताप सिंह, साक्षी सिद्धार्थ, प्रांजल गुप्ता, ऋषिका महेश्वरी, आदर्श कुमार मौर्य, अनमोल कुमार मौर्य, सम्यक राजकमल, याघवेंद्र यादव, अली असगर, शिवाय मिश्रा तथा कांस्य पदक विजेता तनिष्का श्रीवास्तव, अमर सील, आर्य वीर सिंह व वेदांग सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed