{"_id":"65ecba72554b7d6e620d5f64","slug":"boy-and-girl-died-in-accidents-two-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107638-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हादसों में युवक व बालिका की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हादसों में युवक व बालिका की मौत, दो घायल
Sun, 10 Mar 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
फिसलकर बाइक पलटी, बिना हेलमेट के था युवक, गंभीर चोट आने से गई जान
बहन व भांजी को लेकर बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
संवाद न्यूज एजेंसी
पचपेड़वा/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। जिले के पचपेड़वा व महराजगंज तराई थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में एक युवक तथा एक मासूम की मौत हो गई। भाई-बहन को गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ग्राम मोहना बाजार जिला सिद्धार्थनगर निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता (35) गांव से पचपेड़वा आ रहे थे। त्रिलोकपुर के पास उनकी बाइक फिसल जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
दूसरी घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में हुई। जहानडीह निवासी राम बक्श ने बताया कि वह अपनी बहन सुशीला व उनकी बेटी शिवानी (सात माह) को लेकर बाइक से अपने गांव से जहानडीह जा रहे थे। हरिहरनगर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें भाई-बहन तथा भांजी गंभीर रूप से घायल होई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनीष दूबे ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।