फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Borders will be sealed from the night of December 10

युद्ध स्तर पर हो रही पीएम के रैली की तैयारियां, राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Borders will be sealed from the night of December 10
बलरामपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते राज्यमंत्री पल्टूराम व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करने जिले में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। रैली की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन के लोग पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं हेलीपैड तैयार करने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित समय तक पूरा करने में प्रशासनिक अमला जुटा हुुआ है। सोमवार को राज्यमंत्री पल्टूराम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को सदर ब्लॉक के हंसुवाडोल गांव में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह रैली को संबोधित भी करेंगे। पीएम की रैली को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर विशाल मंच के साथ पांच हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रैली में शामिल होने वालों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। खेतों में तैयार किये जा रहे कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह समतल किया जा रहा है। मुख्य मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आकस्मिक उपचार केंद्र के साथ सभी इंट्री प्वाइंट पर कोविड प्रोटोकाल सेंटर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली में आने वाली जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए शासन-प्रशासन व्यवस्थाओं को दुुरुस्त बनाने में लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री व सदर विधायक पल्टूराम ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयार किये जा रहे मंच, हेलीपैड व सभी ब्लॉकों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में बातचीत करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
इस दौरान राज्यमंत्री के साथ तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, अपूर्व सिंह अबी, बृज गोपाल शुक्ला, विश्राम सिंह, अक्षय शुक्ला व पंकज श्रीवास्तव सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए जिले की सभी सीमाओं को 10 दिसंबर की रात से 11 दिसंबर की रात तक सील कर दिया जाएगा। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि 24 घंटे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों, मालवाहक वाहनों, रोडवेज बस एवं गन्ने की गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिन बसों एवं छोटे वाहनों को कार्यक्रम स्थल तक जाना है केवल उन्हें ही जिले की सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि 10 दिसंबर की रात से भारी वाहनों, रोडवेज बसों तथा गन्ने की गाड़ियों का आवागमन बंद रखने के लिए श्रावस्ती जनपद के इकौना व भिनगा, बलरामपुर जनपद के उतरौला व तुलसीपुर, गोंडा जनपद के इटियाथोक व धानेपुर, सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी एवं बहराइच जनपद के नानपारा मोड़ के पास नो इंट्री प्वाइंट बनाया जा रहा है।

बहराइच के लोग प्रयागपुर होते हुए गोंडा, लखनऊ, अयोध्या व बस्ती की यात्रा कर सकते हैं। इसी तरह बस्ती के लोग डुमारियागंज होते हुए बढ़नी व सिद्धार्थनगर जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed