{"_id":"6154ac8a8ebc3e624e113f20","slug":"book-balrampur-news-lko5978613115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के आदेश के बावजूद विद्यालयों में नहीं पहुंचाई जा रही पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के आदेश के बावजूद विद्यालयों में नहीं पहुंचाई जा रही पुस्तकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बीएसए के निर्देश के बावजूद पुस्तकें विद्यालयों तक नहीं पहुंचाई जा रही हैं। पुस्तकें न मिलने से बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों को डीबीटी की डाटा फीडिंग के कार्य से मुक्त किया जाए नहीं तो संगठन इस कार्य का बहिष्कार करेगा। एआरपी /एसआरजी की तरफ से विद्यालयों को सपोर्टिब सुपरविजन कर विद्यालयों को सहयोग किया जाए ना कि औचक निरीक्षण कर रौब जमाया जाए।
यह बातें बुधवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त विद्यालयों तक नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें भिजवाने का आदेश जारी कर रखा है। इसके बावजूद पुस्तकों को विद्यालय तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन ने कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों से मांग भी की है कि अध्यापकों को बीआरसी न बुला कर सीधे विद्यालयों तक पुस्तकें पहुंचायी जाए। शिक्षकों से सिर्फ शिक्षण कार्य लिए जाने की बात माननीय न्यायालय भी कह चुका है इसके बावजूद शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा विभिन्न कार्य समय-समय पर लिए जाते हैं।
डीबीटी कार्य से शिक्षकों को मुक्त किया जाए। विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के माध्यम से शिक्षक इस कार्य का बहिष्कार करेंगे। बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, जिला महामंत्री तुलाराम गिरि, कोषाध्यक्ष मसूद आलम अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा व मीडिया प्रभारी निर्मल द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त मंत्री विनोद चौहान, प्रवक्ता डॉ. उत्तम चन्द्र गुप्त, मंत्री राघवेन्द्र मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्य प्रिय सिंह, शिवाकांत त्रिपाठ व मुकीम खान आदि मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो शिक्षक आंदोलन के लिए विवश होंगे।