फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bolero plunges into gorge in Nepal; 11 pilgrims injured

Balrampur News: नेपाल में खाई में गिरी बोलेरो, 11 श्रद्धालु घायल

Thu, 25 Jun 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bolero plunges into gorge in Nepal; 11 pilgrims injured
सीएचसी तुलसीपुर में घायलों का चल रहा इलाज।
तुलसीपुर/बलरामपुर। नेपाल के स्वर्गद्वारी स्थित प्रभूनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो बृहस्पतिवार को कोयलाबास के पास खाई में जा गिरी। पहाड़ी मार्ग की उतराई पर हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और नेपाल पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी को नेपाल पुलिस ने सीएचसी तुलसीपुर भेजा। वहां से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हरैया सतघरवा क्षेत्र के भयापुरवा गांव निवासी सहजराम अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार को नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्वर्गद्वारी स्थित प्रभूनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे।
विज्ञापन


दर्शन के बाद सभी लोग बृहस्पतिवार को बोलेरो से घर लौट रहे थे। वाहन में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत करीब 11 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोयलाबास के निकट पहाड़ी मार्ग पर उतराई के दौरान अचानक बोलेरो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने वालों में राधेश्याम (30), रवींद्र कुमार (45), ऊषा देवी (37), लीला देवी (55), रेनू देवी (25), सुनीता (40) और फुलसा देवी (55) शामिल हैं। इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रमोद (17), अक्षय (7), शुभम (5) तथा चालक राजेंद्र (38) को मामूली चोटें आईं।


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे घायलों के रिश्तेदार राधेश्याम ने बताया कि पूरा परिवार धार्मिक यात्रा पर गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटते समय ऐसा हादसा हो जाएगा। चालक राजेंद्र ने कहा कि अचानक ब्रेक नहीं लग सकी, जिससे नियंत्रण नहीं बना रह सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed