फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Body of missing youth found in bushes; bike discovered nearby

Balrampur News: झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव, पास में मिली बाइक

Tue, 15 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in bushes; bike discovered nearby
फोटो-28-ज्ञान प्रकाश यादव।-फाइल फोटो
हरैया सतघरवा। महमूदनगर-तुलसीपुर मार्ग पर बेलवा गांव और बहदिनवा नाला के पास मंगलवार दोपहर घनी झाड़ियों में एक सप्ताह से लापता किसान का शव मिला। शव की पहचान मोतीपुर कला, पिपरहवा चौराहा निवासी ज्ञान प्रकाश यादव (35) के रूप में हुई। शव के पास उसकी बाइक भी बरामद हुई। शव की हालत खराब थी और आसपास तेज दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई सूरज ने बताया कि ज्ञान प्रकाश पिछले दो वर्षों से अपने ससुराल अहिरनपुरवा में रह रहे थे। सात सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह बाइक से भड़सहिया चौराहा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद नौ सितंबर को हर्रैया थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर परिजन और रिश्तेदार थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर युवक की तलाश में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बड़े भाई राम निवास यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतक अपने पीछे पत्नी सीता देवी और बच्चों लेखपाल (12), सीमा (10), सुशील (8), रेखा (6) और कल्लू (3) को छोड़ गए हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो-28-ज्ञान प्रकाश यादव।-फाइल फोटो

फोटो-28-ज्ञान प्रकाश यादव।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed