फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BLO can't find voters

मतदाताओं को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं बीएलओ

Sun, 13 Oct 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
BLO can't find voters
उतरौला/महराजगंज तराई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आधार कार्ड को मतदाता सू ची से लिंक कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह मतदाताओं से संपर्क कर उनका आधार कार्ड मतदाता सूची से लिंक कराएं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के आदेश का जिले में कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएलओ मतदाताओं से संपर्क करने की बात तो दूर मतदाता खुद बीएलओ को ढूंढ रहे हैं। बीएलओ की मनमानी से मतदाताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उतरौला विधान सभा क्षेत्र के मोहल्ला सुुभाषनगर के भाग संख्या 89 में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का जिम्मा किस बीएलओ को दिया गया है इसका पता नहीं है। मतदाता बीएलओ के बारे में नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद मोहम्मद शमीम ने बताया कि भाग संख्या 89 के मतदाता पुनरीक्षण की जिम्मेदारी नगर पालिका के किसी कर्मचारी को दिया गया है लेकिन उसने अभी तक किसी मतदाता से संपर्क नहीं किया है। तहसील स्थित कार्यालय में निर्वाचन का कार्य देख रहे लिपिक भी बीएलओ के बारे में बता नहीं पा रहे हैैं।
इसी तरह महराजगंज क्षेत्र के ग्राम बदलपुर में बीएलओ ने अभी तक मतदाताओं से संपर्क नहीं किया है। मतदाता अब्दुल अजीज, सूर्यलाल, नियाज अहमद व सारिका सिंह आदि ने बताया कि आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक कराया जाना है। आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक कराने के लिए बीएलओ ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। यदि आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक नहीं कराया गया तो उनका नाम वोटरलिस्ट से काट दिया जाएगा।

बीएलओ के न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। इन लोगों ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी से बीएलओ के खिलाफ शिकायत करते हुए सभी बूथों पर निश्चित दिन बीएलओ को उपस्थित होकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed