फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJPers pledge to do service

झंडा फहराकर भाजपाईयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Tue, 06 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJPers pledge to do service
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्यालय व आवासों पर झंडा फहराकर सेवा का संकल्प लिया। कई स्थानों पर सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया ने भाजपा कार्यालय अटल भवन तथा सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चंद्रराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह आदि ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन

पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि 41 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं की संख्या की दृष्टि से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के शासनकाल में देश ने विश्व में एक अलग मुकाम हासिल किया है। दुनिया के बड़े से बड़े देश भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed