फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP will be wiped out by the participation of women

Balrampur News: महिलाओं की भागीदारी से होगा भाजपा का सफाया

Thu, 22 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP will be wiped out by the participation of women
बलरामपुर के सपा कार्यालय लोहिया भवन में सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का
बलरामपुर। महिलाओं की भागीदारी से ही भाजपा का सफाया होगा। महिलाएं भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। महंगाई से घर का बजट बिगड़ गया है। महिलाओं को सपा से जोड़ने के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार की शाम जिले में पहुंची सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने लोहिया भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। बेरोजगारी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग परेशान हैं। अब लोग सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। सपा में ही सभी का हित सुरक्षित है। यही कारण है कि भारी संख्या में लोग सपा से जुड़ने लगे हैं। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया भवन सपा कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को सपा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर महिलाओं को जोड़कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेत्री डॉ. अंजू वर्मा ने कहा कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर महिलाएं स्वयं पार्टी से जुड़ रही हैं। नगर अध्यक्ष सैय्यद इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरु करने की बात कही। कार्यक्रम को कृष्ण कुमार गिहार, विजय मौर्या, मोनू सिंह, मनीष सोनकर, महादेव साहू व हरीश यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed