फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP is harassing the opposition out of political animosity: MP Shiromani Verma

राजनैतिक द्वेष से विपक्षियों को परेशान कर रही भाजपा : सांसद शिरोमणि वर्मा

Sat, 19 Apr 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP is harassing the opposition out of political animosity: MP Shiromani Verma
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते सपा के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।-संवाद
बलरामपुर। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, विपक्षी नेताओं के खिलाफ द्वेष भावना से हो रही कार्रवाई तथा अल्पसंख्यकों पर शोषण का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में जंगल राज और गुंडाराज की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। जिलाध्यक्ष डॉ. माणिक लाल कश्यप व गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के संरक्षण में सरकार द्वारा पोषित अपराधी जगह-जगह असलहे और तलवारें लहरा कर दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और वंचितों को धमकी दे रहे हैं। प्रदेश में हो रही घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उच्च न्यायालय भी टिप्पणी कर चुका है।
विज्ञापन

पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. भानु त्रिपाठी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध करते हैं। भाजपा राजनैतिक द्वेष की भावना से प्रेरित है। प्रदर्शन को जिला संगठन प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, पूर्व विधायक जगराम पासवान, ओंकार नाथ पटेल व जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सपा मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, नरसिंह पाल यादव, परशुराम वर्मा, परवेज उमर, महेंद्र विक्रम अकेला, गणेश प्रसाद यादव, वसीम खान व विजय मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed