{"_id":"6acfbc1a90e1304cfd0eb59b","slug":"bjp-gears-up-for-teachers-mlc-elections-emphasizes-strengthening-the-organization-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156394-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, संगठन की मजबूती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, संगठन की मजबूती पर जोर
Wed, 14 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला मासिक बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पार्टी की प्रमुख ताकत है। चुनाव की तैयारियों के तहत शिक्षक मतदाताओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने के साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराने पर जोर दिया जाए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजकिशोर मौर्य ने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ संगठन की कार्ययोजना लागू करने की बात कही। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने और जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया। बैठक में संगठन की मासिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गोंडा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा, महेंद्र पांडेय, मंजू तिवारी, झूमा सिंह और ललिता तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।