{"_id":"688cddbfc7761f7340008f4b","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-one-injured-balrampur-news-c-99-1-brp1008-130742-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। क्षेत्र के चिरकुटिहा बाजार में पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होने से बृहस्पतिवार रात में सड़क हादसा हो गया। भितवरिया गांव में ननिहाल आए युवक अली (20) की मौत हो गई। भितवरिया निवासी अब्दुल बारी (18) घायल हो गए।
गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम भितवरिया निवासी मुशर्रफ ने शुक्रवार को बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में शिकहरा गांव में मेरी बेटी शादी हुई थी। बेटी का पुत्र अली ननिहाल आया था। वह बाइक से गांव के ही अब्दुल बारी के साथ चिरकुटिहा बाजार टहलने गया था। पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। सीएचसी उतरौला ले गए, चिकित्सक ने अली को मृत घोषित कर दिया। अब्दुल को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नाना, नानी, मामा-मामी व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां को बेटे को खोने का गम है। प्रभारी थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग शरद अवस्थी ने बताया कि परिजन इलाज के लिए उतरौला ले गए थे। वहीं से शव को घर ले गए हैं। प्रार्थना पत्र मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।