Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bhoomi Pujan for the construction of Lord Parshuram Temple

Balrampur News: भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Wed, 08 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan for the construction of Lord Parshuram Temple
बलरामपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति शहर में भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण कराने की पहल की है। धुसाह में समय माता मंदिर के बगल में मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न केवल ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं, बल्कि न्याय, तप, त्याग और पराक्रम के प्रतीक भी हैं। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, गेल्हापुर महंत बृजानंद महाराज, भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक विनय कुमार मिश्र और शेरावाली शुक्ला कोमल आदि ने भगवान परशुराम के जीवन और शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, महामंत्री अमरीश शुक्ल ने कहा कि अप्रैल माह में परशुराम जयंती तक मंदिर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तुलसीश दुबे ने किया। इस दौरान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, निर्मल कुमार पांडेय बब्बल, सेतु बंधु त्रिपाठी, संजय मिश्र, बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, संदीप मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed