{"_id":"5e1a10c18ebc3e87e915e0ba","slug":"beat-to-incharge-balrampur-news-lko502562552","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल केंद्र प्रभारी को पीटा, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल केंद्र प्रभारी को पीटा, सात पर केस
विज्ञापन
गौराहा चौराहा (बलरामपुर)। गन्ना तौल केंद्र प्रभारी की नाराज किसानों ने पिटाई कर दी। तौल केंद्र प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल इटईमैदा से संचालित क्रय केंद्र सिंघवापुर क्रय केंद्र पर घटना हुई है।
प्रभारी निरीक्षक गौरा चौराहा थाना संतोष सरोज ने शनिवार को बताया कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा से संचालित गन्ना क्रय केंद्र सिंघवापुर में गन्ना तौल को लेकर प्रभारी से मारपीट हो गई। तौल केंद्र प्रभारी सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नेडरी गांव के निवासी धर्मेंद्र वर्मा अपनी अस्वीकृति प्रजाति का गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर आए और गन्ना तौल कराने के लिए दबाव बनाने लगे।
मना करने पर धर्मेंद्र ने छह, सात लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में सुधीर शर्मा को गंभीर चोटें आई। बीचबचाव में दो अन्य लोग भी चोटिल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य छह, सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल तौल केंद्र प्रभारी सुधीर शर्मा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।