फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Be careful while folding the ballot

Balrampur News: मतपत्र मोड़ते समय बरतें सावधानी

Wed, 03 May 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Be careful while folding the ballot
बलरामपुर। मतदान के बाद मतपत्र मोड़ते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मतपत्र को ऐसा मोड़े, जिससे स्याही एक ही निशान पर रहे। बीते निकाय चुनाव में 2389 मतदाताओं का वोट रद्द कर दिया गया था। ऐसे में इस बार यह चूक न होने पाए। इसके लिए मतदाताओं को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि सावधानीपूर्वक मतपत्र मोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में बलरामपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवार थे। 63 हजार 957 मतदाताओं में से 34864 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से 1141 मतदाताओं के मत खारिज कर दिए गए थे। 56 मतदाताओं ने नोटा को मतदान किया था। कुल 54.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। उतरौला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए बीते चुुनाव में कुल 5 उम्मीदवार थे। 25 हजार 880 मतदाता थे। इसमें से सिर्फ 14666 ने ही वोट डाले थे। 483 वोट रद्द कर दिए गए थे। 25 ने नोटा को मतदान किया था। कुल 56.67 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 2017 के चुनाव में 10 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोंकी थी। यहां पर 19084 मतदाताओं में से 12006 ने वोट डाले थे। इसमें से 453 वोट खारिज करने के कारण 11533 वोटों की गिनती हुई थी। 41 वोट नोटा को भी मिले थे। 62.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। पचपेड़वा नगर पंचायत में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। यहां पर 13648 मतदाताओं में से 8420 ने वोट डाला था। इसमें से 312 वोट निरस्त हो गए थे। 15 ने नोटा को मतदान किया था। पचपेड़वा में 61.69 फीसद मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed