फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   B.Com apprenticeship embedded degree program started in MLK College

Balrampur News: एमएलके महाविद्यालय में बीकॉम अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू

Sun, 19 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
B.Com apprenticeship embedded degree program started in MLK College
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा को रोजगारपरक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में नई पहल की है। महाविद्यालय में नए सत्र से बीकॉम अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू किया गया है। यह पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री योजना के तहत संचालित होगा।
विज्ञापन



महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक स्नातक शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं तथा बीमा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अप्रेंटिसशिप का अवसर भी मिलेगा, जिससे वह कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। बीएफएसआई प्रोग्राम के प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के दौरान पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को डिग्री के साथ कौशल और कार्यानुभव भी प्रदान करेगा, जिससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर प्राचार्य ने कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव और डॉ. केके सिंह के साथ नए पाठ्यक्रम का पोस्टर भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed