फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bati bachao, bati padho

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में अब नहीं आएगी कोई अड़चन

Wed, 03 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
bati bachao, bati padho
देहात (बलरामपुर)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अब कोई अड़चन आने वाली नहीं है। बालिका सुरक्षा जागरूकता जुलाई अभियान के तहत जिले के सभी बेटियों को जागरूक करने का जिम्मा लिया गया है। यह बातें जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुश्फेकीन ने बुधवार को ऋतुराज सिंह बालिका इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जुलाई अभियान कार्यक्रम के तहत कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कही।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की तरफ से बेटियों व महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कन्या भ्रूण हत्या, यौन शोषण व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए बेटियों को बताया जा रहा है। बेटियों को अपने अधिकारों को भी समझना होगा।
विज्ञापन

विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं व बेटियों को हिंसा की पहचान, हिंसा क्या है, स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों के साथ-साथ कन्या सुमंगला योजना, पोस्को एक्ट, उत्तर प्रदेश की रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता द्विवेदी व नेहा श्रीवास्तव ने हेल्पलाइन नंबर व गुड टच एवं बैड टच के बारे में बेटियों को बताया। 181 महिला हेल्पलाइन, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह रोके जाने एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजितराम ने बेटियों को एंटी रोमियो स्क्वॉयड, यूपी 100, वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090 आदि के बारे में जानकारी दी। महिला सामख्या की प्राची ने जेंडर भेदभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम में ऋतुराज सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज मुड़िला, पंचशील लघु माध्यमिक विद्यालय तथा किसान आदर्श बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed