फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bar Association

जनपद मुख्यालय के चार बार संघों का होगा विलय

Sat, 18 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bar Association
बलरामपुर। जनपद मुख्यालय के सिविल न्यायालय में स्थित चार बार संघों का विलय करने का निर्णय पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को हुई बैठक में लिया है। 20 सितंबर को बार संघ की बैठक कर बार संघों के विलय के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता जमील अहमद, गयास अहमद, गोमती प्रसाद त्रिपाठी, चक्रपाणि तिवारी व अहमदउल्ला खां की अगुवाई में चार बार संघों के पदाधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट सिविल बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह व डिस्ट्रिक्ट बार संघ महामंत्री शशांक कुमार त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता शामिल हुए। सभी अधिवक्ताओं ने चारों बार संघों का विलय कर एक बार संघ बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन

20 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे दीवानी परिसर के वादकारी शेड में अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है जिसमें चारों बार संघों के विलय व चुनाव संपन्न कराए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। बार संघों के विलय पर संजय, अयाज अहमद, केजी श्रीवास्तव, अलीमुल हक खां, अजीत प्रताप सिंह, अशोक मिश्रा, मृगेंद्र उपाध्याय, अमित कुमार पांडेय, देवेश मणि पांडेय, अंशू श्रीवास्तव व मोहित श्रीवास्तव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed