{"_id":"6484bb80014fc25362028cd4","slug":"bank-loan-women-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए मिलेगा 10 लाख का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए मिलेगा 10 लाख का कर्ज
Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के कलंदरपुर एवं रघवापुर गांव में महिला किसान व बैंकर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैंक कर्मियों ने महिला किसानों को केसीसी बनवाने अथवा उद्यम स्थापित करने के लिए कम ब्याज पर मिलने वाले ऋण के बारे में जानकारी दी।
तराई इनवायरमेंट अवेयरनेस समिति एवं चाइल्ड फंड इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस गोष्ठी में सदर ब्लॉक की 26 महिला किसानों ने भाग लिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर अनुज कुमार व इंश्योरेंस मैनेजर अभय कुमार शुक्ल ने फसल बीमा, पशु बीमा व वाहन बीमा के बारे में जानकारी देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात कही।
कहा कि महिला किसान पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइज (पीएमएफएमई) योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण ले सकती हैं। इस योजना के तहत ऋण लेने के लिए कोई सिक्योरिटी भी जमा नहीं करना पड़ेगा। योजना के तहत मिलने वाले ऋण से डेयरी व पशुपालन का व्यवसाय किया जा सकता है। तीन लाख तक का लोन लेने तथा एक वर्ष में जमा करने पर चार प्रतिशत ही ब्याज देना होगा। गोष्ठी में विष्णु कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्र, पल्लवी मिश्रा, शालिनी श्रीवास्तव एवं पुरुषोत्तम मणि तिवारी आदि मौजूद रहे।