फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur women awarded

Balrampur News: 27 महिलाओं को मिला नवदेवी सम्मान

Thu, 23 Mar 2023 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
balrampur women awarded
बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में सम्मानित की गई महिलाएं।
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता की अलख जगाने वालीं 27 महिलाओं को नव देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी राजमणि ने कहा कि स्वच्छता में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। कर अधीक्षक साधना सिंह ने कहा कि स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास करने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक आलोक भारती, कर निरीक्षक हर्षित कुमार मिश्रा, बहोरन सिंह, सुरेश कुमार गुप्ता व आदर्श वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन महिलाओं को किया सम्मानित
स्वच्छ भारत मिशन में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से योगदान करने वालीं रेनू वर्मा, उषा सिंह, राम देवी, मधु पांडेय, बिंदु विश्वकर्मा, सफाई मित्र के लिए उर्मिला, रामकली, तारा, मास्टर ट्रेनर के लिए सीमा, चांदनी, मीरा, नवाचार के लिए पूजा, चंदा, राधा, कचरे से खाद बनाने के लिए सुमन, माया देवी, मीना, निकाय में परिवर्तन की स्थिति लाने पर रीना, राजमती, सुमन, सामुदायिक जागरूकता के लिए अंकिता मिश्रा, प्रतिभा तिवारी, रिद्धि मिश्रा सहित कुल 27 को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिकों को कराया स्वच्छता का एहसास
पानी संस्था की रिद्धि मिश्रा का कहना है कि स्वच्छता को लेकर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। कूड़ा इधर-उधर न फेंकने के लिए टोका गया। इसका परिणाम यह रहा कि लोगों में जागरूकता का संचार हुआ। अंकिता मिश्रा का कहना है कि नगर को स्वच्छता की दौड़ में आगे लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उर्मिला का कहना है कि लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed