{"_id":"63a33fee2797393d2b26824b","slug":"balrampur-will-be-safe-with-cctv-balrampur-news-lko662996145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीसीटीवी से सेफ होगा बलरामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीसीटीवी से सेफ होगा बलरामपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने नई पहल की है। यातायात निदेशालय की सेफ सिटी योजना से जनपद में 74 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी है। इनमें वाहनों की नंबर प्लेट तक रीड करने वाले एएनपीआर कैमरे भी शामिल हैं।
सीसीटीवी कैमरों को जिले के चारों प्रवेश मार्ग व नेपाल जाने वाले रास्ते पर लगाया जाएगा। 24 घंटे ऑनलाइन रहने वाले इन सीसीटीवी कैमरों के लिए पुलिस लाइन में विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
नेपाल का सीमावर्ती जिला होने के कारण यातायात निदेशालय बलरामपुर को सेफ सिटी बनाने की तैयारी में है। इसके लिए निदेशालय ने जिले के पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा के संबंध में विशेष प्रस्ताव मांगा था। इस पर एसपी ने 92 लाख रुपये से सीसीटीवी लगवाकर निगरानी का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है।
विज्ञापन
इसके तहत 74 आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इनमें वाहनों की नंबर प्लेट तक रीड करने वाले 17 एएनपीआर कैमरे भी शामिल हैं। जो कि वीडियो के साथ ही वाहनों का नंबर भी कैद कर लेंगे। जिले में ऑनलाइन चालान की व्यवस्था लागू होने पर एएनपीआर कैमरे का प्रयोग प्रभावी होगा।
ऑनलाइन संचालित होने वाले इन कैमरों के लिए बहादुरापुर स्थित पुलिस लाइन में विशेेष कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। भवन बनने पर कंट्रोल रूम में उपकरण स्थापित करने वाली संस्था के कर्मचारी ही पांच साल तक इसका संचालन करेंगे। पुलिस अधिकारी कंट्रोल रूम की मॉनीटरिंग करेंगे।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बलरामपुर को सेफ सिटी बनाने के लिए 92 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर यातायात निदेशालय भेजा है। इसमें कुल 74 स्थलों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव है। इस योजना की स्वीकृति मिलने से आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण व निगरानी आसान हो जाएगी।
ये सीसीटीवी कैमरे मुख्य चौक-चौराहों के साथ ही शहर की सीमा पर लगेंगे। जिले के गोंडा मार्ग पर इंट्री प्वाइंट बहादुरपुर, श्रावस्ती मार्ग पर चकवा एवं सिद्धार्थनगर से जिले में प्रवेश करने वाले सेमरी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नेपाल सीमा की निगरानी के लिए त्रिलोकपुर व कोयलाबास मार्ग पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 186 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं। इन कैमरों मेें रिकार्ड हुई फुटेज से पुलिस को कई घटनाओं के खुलासे व विवेचना में मदद मिली है।