{"_id":"6890e60974fec900180f87d9","slug":"balrampur-tops-in-resolving-complaints-on-jansunwai-portal-balrampur-news-c-99-1-brp1008-130919-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर अव्वल
विज्ञापन
बलरामपुर। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर की पुलिस अव्वल रही है। जुलाई की रैंकिंग में प्रदेश के 75 जनपदों में बलरामपुर की पुलिस ने मुकाम हासिल किया है। जनपद के 14 थानों को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी विकास कुमार ने यूपी 112 पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
जुलाई 2025 में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण रैंकिंग सोमवार को शासन स्तर से जारी की गई। मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में पाया गया कि जनपद के चारों सीओ कार्यालय व सभी 14 थानों पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कराया गया है।
रैंकिंग में फीडबैक लिया गया, जिसमें पाया गया कि जांच अधिकारियों ने आवेदकों से संपर्क कर प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कराया। ऑनलाइन फीडिंग मानक के अनुरूप मिली है। एसपी ने बताया कि जून में भी जनसुनवाई पोर्टल पर रैंकिंग अव्वल थी। लगातार दो माह से जनसुनवाई पोर्टल पर बलरामपुर जनपद ने बेहतर कार्य किया है। एसपी ने बताया कि उत्कृष्ट योगदान पर एएसपी विशाल पांडेय, प्रभारी आईजीआरएस दरोगा श्रवण कुमार व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को भी जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा। (संवाद)