फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur topped in Pradhan Mantri Matri Vandan Yojana

Pradhan Mantri Matri Vandan Yojana

Tue, 09 Feb 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Balrampur topped in Pradhan Mantri Matri Vandan Yojana
बलरामपुर। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बलरामपुर जिला अव्वल रहा है। योजना के तहत 49 हजार 320 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाकर बलरामपुर जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पिछली बार की रैकिंग में जिले को दूसरा स्थान मिला था। इस पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को बधाई देते हुए उनके कार्य को सराहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती व गर्भस्थ शिशु को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व उपलब्ध कराना है। पहली बार मां बनने वाली महिला को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

यह राशि सीधे महिला के खाते में भेजी जाती है। योजना के तहत बलरामपुर ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक 47 हजार 620 के सापेक्ष 49 हजार 320 गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाया है। इन लाभार्थियों के खाते में 20 करोड़ 82 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। योजना में 103.33 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर बलरामपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। देवीपाटन मंडल के अन्य जनपदों में बहराइच को 28वां, श्रावस्ती को 29वां एवं गोंडा को 55वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed