फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur tajiyas are sent to many provinces of the country

Balrampur News: देश के कई प्रांतों में भेजे जाते हैं बलरामपुर के ताजिये

Fri, 21 Jul 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Balrampur tajiyas are sent to many provinces of the country
बलरामपुर। इंसानियत की रक्षा करते हुए साथियों सहित शहीद होने वाले हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम मनाया जाता है। मजलिसों का दौर शुरु हो गया है। अकीदतमंद या हुसैन की मातमी सदाओं के साथ हुसैन को याद कर रहे हैं। अकीदतमंदों ने अपनी क्षमता के मुताबिक इमाम हुसैन की ताजियादारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मोहर्रम माह से शुरू होता है। जालिम बादशाह यजीद ने 7वीं मोहर्रम के दिन से ही इमाम हुसैन व उनके साथियों का पानी बंद कर दिया था। इमाम हुसैन व उनके साथियों ने हार नहीं मानी। मोहर्रम की 10वीं तारीख तक यजीद के साथ जंग लड़ते हुए अपने साथियों के साथ शहादत दी थी।
विज्ञापन

गुजरात व मुंबई जाता है ताजिया
बलरामपुर में बनाए गए ताजिये गुजरात, कोलकाता व महराष्ट्र भी भेजे जाते हैं। ताजिया कारीगार वसीम, ताज मोहम्मद, इरफान व राजू आदि ने बताया कि गुजरात व महराष्ट्र के कई अकीदतमंद हर साल ताजिया बनाने का ऑर्डर देते हैं। हम लोग समय से ताजिया बनाकर वहां भिजवाते हैं। बाजार में 500 रुपये से लेकर चार लाख रुपये की लागत से ताजिया का निर्माण किया गया है। नगर का अलीजानपुरवा मोहल्ला ताजिया निर्माण के लिए काफी समय से मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7वीं मोहर्रम को हरवशपुर व अलीबाग में जुटेंगे अकीदतमंद
मोहर्रम माह की 7वीं तारीख को हरवशपुर गांव स्थित कर्बला पर इमाम हुसैन की याद में लगने वाले मेले में अकीदतमंदों की भारी भीड़ हर साल जुटती है। अकीदतमंद यहां सच्चे मन से जो भी मुराद मांगते हैं वह अवश्य पूरी होती है। यहां देश के कई हिस्सों से लोग आते हैं। तुलसीपुर रोड स्थित चुंगी नाका के पास स्थित अलीबाग में वारसी बाबा के मजार पर भी मेला लगता है।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed