फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,student,pradarshan

Balrampur News: छात्रवृत्ति को लेकर भड़के छात्रों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 08 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
balrampur,student,pradarshan
फोटो-3-बलरामपुर में बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करते एबीवीपी कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। ऑनलाइन पोर्टल पर कोर्स अपडेट न होने के कारण विद्यार्थियों की मुश्किल बढ़ गई हैं। इस वजह से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन न कर पाने वाले एमएलके पीजी कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने समझा बुझाकर प्रदर्शन को खत्म कराया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता शिवम मिश्र ने बताया कि एमएलके पीजी कॉलेज प्रशासन तथा समाज कल्याण विभाग एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपना पिंड छुड़ा रहे हैं। छात्रों की समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। एमएलके पीजी महाविद्यालय में छात्रवृत्ति पोर्टल कोर्स अपडेट न होने से विद्यार्थी छात्रवृत्ति का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश ने कहा कि जिले में अक्टूबर में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण फसल पूरी तरीके से तबाह हो गई। महाविद्यालय में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र-छात्राएं किसान परिवार से आते हैं और छात्रवृत्ति से ही उनकी पढ़ाई चलती है। मौके पर पहुंची एडीएम ज्योति गौतम ने छात्रों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, जयशंकर, अभिनव, हिमांशु, शुभम व प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed