फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur railway station ready with Rs 16.79 crore, preparation for inauguration

Balrampur News: 16.79 करोड़ से बलरामपुर रेलवे स्टेशन तैयार, लोकार्पण की तैयारी

Tue, 10 Dec 2024 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Balrampur railway station ready with Rs 16.79 crore, preparation for inauguration
बलरामपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बलरामपुर रेलवे स्टेशन को नया लुक दिया गया है। 16.79 करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर के तौर पर विकसित किया गया है। रेलवे ने लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोंडा-गोरखपुर लूप लाइन पर स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया था। इसके तहत अगले 50 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बलरामपुर रेलवे स्टेशन के भवन में सुधार, नगर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को जोड़ने, मल्टीमॉडल कनेक्टविटी, दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था, रूफ प्लाजा का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन तक पहुंचने का मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, प्रसाधन केंद्र, लिफ्ट/एस्केलेटर, निशुल्क वाई-फाई एवं एक स्टेशन एक उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्पों को बढ़ावा मिलेगा। स्टेशन के मुख्य प्रवेश गेट के सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया गया है। स्थानीय कला एवं संस्कृति शामिल करके स्टेशन का सुंदरीकरण कराया गया है। परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, एयर कंडीशनर, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिका, यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 जोड़ी ट्रेनों का होता है आवागमन
स्टेशन से प्रतिदिन 12 जोड़ी एक्सप्रेस, सवारी व मालवाहक ट्रेनों का संचालन होता है। 800 से एक हजार यात्री यहां से दूसरे शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर व गोंडा के लिए जाते हैं। श्रावस्ती बौद्ध तीर्थ स्थल महज 17 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। ऐसे में विदेशी यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।


मंत्रालय से तय होगी तिथि
बलरामपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है। लोकार्पण कराने के लिए शीघ्र ही रेल मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रेल मंत्रालय से ही लोकार्पण कराने की तिथि तय की जाएगी। - महेश गुप्त, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed