{"_id":"63693f57ccf84a7bf92d6532","slug":"balrampur-police-tops-in-handling-public-grievances-balrampur-news-lko6560725106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतें निपटाने में बलरामपुर पुलिस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतें निपटाने में बलरामपुर पुलिस अव्वल
विज्ञापन
बलरामपुर। जन शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इस पर एसपी ने आईजीआरएस शाखा में नियुक्त पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए जन शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर दिया है।
शासन स्तर पर हर माह आईजीआरएस से आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा होती है। अक्तूबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर पुलिस विभाग से संबंधित 1,053 जन शिकायतें आईं जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन स्तर पर हुए मूल्यांकन में बलरामपुर को 130 अंकों में से 130 अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, कोतवाली उतरौला, थाना श्रीदत्तगंज, महराजगंज तराई, रेहरा बाजार, ललिया, हरैया, पचपेड़वा, गौरा चौराहा व महिला थाने को भी शिकायत निस्तारण में सराहा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के 11 थाने को एकसाथ प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस प्रणाली में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी ने बताया कि एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी सुरेश कुमार, हरीश कुमार, मयंक पाठक, शुभम तिवारी व महेंद्र कुमार की टीम ने शिकायतों के निस्तारण में प्रभावी भूमिका दर्ज की है।
इधर महराजगंज थाने में सीओ ललिया राधारमण सिंह ने सोमवार को चौकीदारों के साथ बैठक की। इसमें अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं को तत्काल संबंधित बीट अधिकारी को बताने व ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय करने पर जोर दिया। वहीं, यातायात पुलिस ने वीर विनय चौराहा, भगवतीगंज सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 165 वाहनों का चालान भी किया गया।