फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur Police Number One

Balrampur News: बलरामपुर पुलिस नंबर वन

Tue, 13 Dec 2022 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Balrampur Police Number One
बलरामपुर। जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति परखने के लिए कराई गई पब्लिक अप्रूवल रेटिंग का परिणाम मंगलवार शाम जारी किया गया। इसमें देवीपाटन रेंज में बलरामपुर के एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने 65.60 प्रतिशत रेटिंग पाकर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि दूसरा स्थान 64.07 प्रतिशत रेटिंग के साथ गोंडा एसपी आकाश तोमर को मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के कामकाज की स्थिति परखने के लिए गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार हर माह छह बिंदुओं पर सीधी जानकारी जुटाने के बाद रेटिंग जारी करते हैं। इसमें आईजीआरएस, ट्विटर, डायरेक्ट, एफआईआर का फीडबैक, पब्लिक रिस्पांस व्हीकल की स्थिति व पासपोर्ट सत्यापन का तथ्य शामिल है। इस पर सीधे आम जनता से राय ली जाती है। इसके बाद पुलिस के कामकाज का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन

देवीपाटन रेंज की जारी की गई रेटिंग में 600 में बलरामपुर पुलिस को 393.60 अंक मिले हैं। इस आधार पर 65.60 प्रतिशत रेटिंग के साथ बलरामपुर पुलिस को पहला स्थान मिला है। गोंडा को दूसरा, बहराइच को तीसरा व श्रावस्ती को चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को जन सुनवाई व महिला हेल्प डेस्क को और प्रभावी बनाने को कहा गया है। फरियादियों से फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed