फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur police again tops in public hearing

Balrampur News: जनसुनवाई में बलरामपुर पुलिस फिर अव्वल

Sat, 07 Sep 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Balrampur police again tops in public hearing
बलरामपुर। जनसुनवाई को लेकर जारी की गई मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में बलरामपुर पुलिस एक बार फिर अव्वल आई है। जिले के सभी 16 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के तहत अगस्त 2024 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी गई है। इसमें बलरामपुर जिले को लगातार दूसरे माह प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। बताया कि जिले में जन सुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग से सेल गठित है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव को इसका नोडल बनाया गया है। इसके माध्यम से सीओ व एसओ को थाना स्तर पर शिकायतों की माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायत कर्ताओं व आवेदकों द्वारा दिए गए फीडबैक, प्रार्थनापत्रों की ऑनलाइन फीडिंग आदि के मानकों के आधार पर परीक्षण किया जाता है। इसके बाद रिपोर्ट जारी किया जाता है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी 16 थानों के एसओ के साथ ही माॅनीटरिंग सेल में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed