फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur News: Rapti desperate to touch the red mark, Haraiya police station filled with water

Balrampur News : लाल निशान छूने को बेताब राप्ती, हरैया थाने में भरा पानी, कई जगह आवागमन बंद

Mon, 19 Aug 2024 03:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

नेपाल के पानी से बलरामपुर में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राप्ती नदी खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे बह रही है। कई रास्तों पर पानी भरने के कारण आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
Balrampur News: Rapti desperate to touch the red mark, Haraiya police station filled with water
सड़क पर बाढ़ के पानी से आवागमन बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के पानी से बलरामपुर में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राप्ती नदी खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे बह रही है। हरैया थाने में पानी भर गया है। इसके अलावा कई रास्तों पर पानी भरने के कारण आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राप्ती नदी खतरे के निशान से 08 सेमी.नीचे है। जल स्तर बहुत बढ़ रहा है। श्रावस्ती में राप्ती बैराज पर डिस्चार्ज कम हो गया है और वहां पर जलस्तर घटना प्रारम्भ हो गया है। देर शाम तक बलरामपुर में जलस्तर घटना प्रारम्भ होने की संभावना है। राहत एवं बचाव के लिए जनपद में एक टीम फ्लड पीएसी के 14 जवान एवं 03 हवलदार 02 मोटबोट्स के साथ तैनात है।    स्वास्थ्य विभाग की 32 मेडिकल टीमें गठित हैं। 32 बाढ़ चौकियां एवं 19 बाढ़ शरणालय बनाये गये हैं। इसके अलावा बाढ़ के कारण हरैया थाना परिसर में पानी भर गया है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उतरौला में भी बाढ़ का पानी सड़क पर बह रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाई गई पुलिस
ललिया-हरिहरगंज मार्ग पर कोड़री घाट के पास सड़क पर जलभराव व बहाव को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत दो नावें एवं 01 मोटर बोट लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि कोई दुर्घटना न होने पावे। झिन्गहा नाला व लौकहवा डिप पर पुलिस बैरियर लगाने के साथ ही पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी सुरक्षा के दृष्टिगत लगाई गई है।

जनपद स्तरीय इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर के नम्बर- 9170277336, 8960010336, 05263-236250 संचालित है। इसके अलावा तहसील बलरामपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर- 05263-234024, तहसील तुलसीपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर- 9400696224, तहसील उतरौला के कन्ट्रोल रूम नम्बर- 7991441311, 9454416061 संचालित है।बाढ़ खण्ड बलरामपुर का हेल्प लाइन नम्बर 05263-232283 अथवा 7706881121 है।सीएमओ ऑफिस का कन्ट्रोल रूम न०- 7704995639 एवं 9838616121 है। इसके अलावा एम्बुलेन्स सेवा 108 कॉल पर सम्पर्क कर मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed