फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur is suffering due to icy wind

बलरामपुर में बर्फीली हवा से हाल बेहाल

Mon, 06 Jan 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Balrampur is suffering due to icy wind
बलरामपुर में घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बीते दो दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सोमवार को जिले में दिन भर कड़ाके की ठंड पड़ती रही। घना कोहरा होने के चलते सुबह से लेकर दोपहर तक वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वाहनों पर फॉग लाइट जलाकर लोग यात्रा करने को विवश रहे। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन चंद समय के अंदर ही धूप गायब हो गई।
विज्ञापन

फिर से घने कोहरे व बदली ने मौसम को ठंडा बना दिया। दिन भर कड़ाके की ठंड पड़ती रही। शाम होते ही ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया। ठंड के चलते लोग घरों में दुबक गए। गरीबों व बेसहारों ने शासन-प्रशासन से कंबल वितरित कराए जाने की मांग की। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर चौराहों पर अलाव जलवाने के इंतजाम की मांग की। एडीएम वित्त एवं राजस्व/कार्यपालक जिला आपदा प्रबंधन अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम को 3500 कंबल गरीबों व बेसहारों को बांटने के लिए पहले ही भेज जा चुके है।
विज्ञापन

तहसीलों में कंबलों का वितरण कराया जा रहा है। चारों नगर निकायों में ईओ को 50-50 हजार रुपये की धनराशि अलाव जलवाने के लिए भेजी गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि नगर के सभी 25 वार्डो के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed