{"_id":"6acb33709141b248f60d146b","slug":"balrampur-cm-yogi-adityanath-inaugurates-farmers-fair-felicitates-students-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: सीएम ने किसान मेले का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: सीएम ने किसान मेले का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sun, 11 Oct 2026 12:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों से जुड़ी योजनाओं को पूरी ईमानदारी से लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान मेले का शुभारंभ किया। किसानों को आधुनिक यंत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों से जुड़ी योजनाओं को पूरी ईमानदारी से लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री का पूजन करने के साथ ही सपनों की उड़ान पहल से विद्यार्थियों को स्टडी टेबल व आशीर्वाद पत्र वितरित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं उन्हें हुनरमंद बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने किसानों और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके सुझाव भी जाने।
विज्ञापन