फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,cm,inaguration

पीर रतन नाथ की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 31 Mar 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
balrampur,cm,inaguration
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली अप्रैल को जिले में एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह भारत-नेपाल सीमा के निकट जरवा कोईलाबास स्थित जनकपुर मंदिर में सिद्ध योगी पीर रतन नाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसे लेकर जनकपुर मंदिर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह व भाजपा नेता सर्वेश कुमार सिंह आदि के साथ गुरुवार को जनकपुर मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। महंत ने बताया कि सिद्ध योगी पीर रतन नाथ मां पाटेश्वरी के परम भक्त थे। वह अपनी योग शक्ति के बल पर दांग चौखड़ा नेपाल स्थित अपने मठ से प्रतिदिन मां पाटेश्वरी का दर्शन करने के लिए शक्तिपीठ देवीपाटन आते थे। पीर रतन नाथ लगभग सात सौ वर्षों तक जीवित रहे।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि उन्होंने ही शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर का निर्माण कराया था। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने मक्का में मोहम्मद साहब से सत्संग भी किया था। दांग स्थित मठ से देवीपाटन मंदिर आते समय वह जनकपुर में विश्राम करते थे। प्राचीन परंपरा के अनुसार पीर रतन नाथ की शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र में दांग स्थित मठ से देवीपाटन आती है। चैत्र नवरात्र में उनकी शोभायात्रा का जिले में पहला पड़ाव जनकपुर मंदिर में ही होता है। जनकपुर में तीन दिन तक पूजा-अर्चना के बाद पीर रतन नाथ की शोभायात्रा वहां से चलकर पंचमी तिथि को शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुर मंदिर के महत्व को देखते हुए वहां पीर रतन नाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनकपुर मंदिर के सामने हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर को फूल-माला एवं झालरों से सजाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पंडाल भी तैयार कराया जा रहा है। इस अवसर पर तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे, गैसड़ी के प्रभारी एडीओ पंचायत महेंद्र, मंदिर के पुुजारी प्रदीप पांडेय, देवेंद्र तिवारी, संतोष कमलापुरी व अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

चैत्र नवरात्र पर जनकपुर मंदिर में होगी राम कथा
जनकपुर मंदिर में दो अप्रैल से दस अप्रैल तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। अयोध्या धाम के कथा व्यास सर्वेश जी महराज प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक राम कथा सुनाएंगे। राम कथा की पुर्णाहुति पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed