{"_id":"5f21a5778ebc3e9f9416088d","slug":"balrampur-balrampur-news-lko5330043187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट को दूर करने के लिए हुई पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट को दूर करने के लिए हुई पूजा-अर्चना
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। देश में कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए अब पूजा पाठ भी शुरू हो गया है। स्थानीय सोमनाथ मंदिर में कोरोना संकट को दूर करने के लिए रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। लोगों ने भगवान श्री राम से इस वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए प्रार्थना भी की।
मंदिर में मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने श्री राम चरित्र मानस पाठ का शुभारंभ किया। बुधवार को मानस पाठ की समाप्ति पर भगवान श्री राम की आरती उतारी गई। आरती के बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रार्थना करते हुए भगवान श्री राम से कोरोना वैश्विक महामारी के संकट से मुक्ति दिलाने की कामना की।
इस दौरान मंदिर के महंत जितेंद्र वन ने अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का स्वागत करते हुए कहा कि प्रभू की इच्छा के बिना यह संभव नही था। प्रभु की इच्छा से ही केंद्र व प्रदेश में राम भक्तों की सरकार बनी। मोदी योगी सरकार अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही विकास को जो खाका तैयार किया है उससे आस-पास के क्षेत्रों में भी सुविधाएं बढ़ेंगी। इस अवसर पर दीन दयाल जायसवाल, पृथ्वी नाथ जायसवाल, कामता प्रसाद मौर्य, सिद्धार्थ पटवा व अशोक बाल्मीकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।