{"_id":"64c008e5d34a9e741d06e546","slug":"ayushman-beneficiaries-should-get-free-treatment-action-will-be-taken-on-receipt-of-complaint-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1374-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आयुष्मान लाभार्थियों का हो मुफ्त इलाज, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आयुष्मान लाभार्थियों का हो मुफ्त इलाज, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
Tue, 25 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में अायुष्मान वार्ड का फीता काटकर शुभारंभ करते सदर विधायक प
बलरामपुर। आयुष्मान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लाभार्थियों का अस्पताल में मुफ्त उपचार कराया जाय। मरीजों की सुविधा के लिए आयुष्मान हेल्प डेस्क व वार्ड का संचालन शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में वसूली की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें सदर विधायक पल्टूराम ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयुष्मान हेल्प डेस्क व वार्ड का शुभारंभ करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पांच लाख तक मुफ्त इलाज देने की योजना का लाभ लाखों मरीजों को मिल रहा है।
डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि पहले आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पताल में इलाज कराने के लिए भटकना पड़ता था। लाभार्थियों की सुविधा के लिए आयुष्मान हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। इसपर तैनात कर्मचारी आयुष्मान लाभार्थी के पंजीकरण से लेकर जांच, उपचार और गोल्डन कार्ड बनाने तक में सहयोग करेगा। इसके साथ ही जिला मेमोरियल और महिला अस्पताल में भी आयुष्मान हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल लेते हुए वहां मिलने वालीं सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
डीएम ने अस्पताल में मरीजों से स्नेहपूर्ण व्यवहार किए जाने, डॉक्टर के समय से ओपीडी में बैठने, मरीजों को बाहर जांच व दवा न लिखे जाने और वार्ड में भर्ती मरीजों को खाना व फल समय से उपलब्ध कराने का निर्देश सीएमएस डॉ. आरके वर्मा को दिया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रभात त्रिपाठी, बृजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।