फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   award

माटी कला के प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर मिलेगा पुरस्कार

Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
award
बलरामपुर। माटी कला में मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागियों का चयन फाइन आर्ट के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम गोंडा जिले के झंझरी ब्लॉक सभागार में 19 अगस्त को करेगी।
विज्ञापन

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के तहत मंडल स्तर पर कुम्हारों व कारीगरों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस योजना को संचालित किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के बतौर 15 हजार , द्वितीय व तृतीय के तहत 12 व 10 हजार की पुरस्कार राशि विजेताओं को मिलेगी। शिल्पियों का चयन उनकी तरफ से प्रदर्शित उत्पादों को फाइन आर्ट के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम करेगी। गोंडा जनपद के झंझरी ब्लॉक सभागार में 19 अगस्त को प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें हिस्सेदारी के इच्छुक कुम्हार, शिल्पी व कारीगर अपने उत्पादित कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए 17 अगस्त तक बलरामपुर के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन के साथ प्रतिभागी को अपना फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र व बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना जरूरी होगा। आवेदन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर मोबाइल नंबर 9598782988 पर संपर्क कर दूर कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed