फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Auction of mango orchard to be held at Tilakpur Government Nursery

Balrampur News: तिलकपुर राजकीय पौधशाला में आम के बाग की होगी नीलामी

Sun, 08 Feb 2026 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Auction of mango orchard to be held at Tilakpur Government Nursery
बलरामपुर। जिले के किसानों और बागवानों के हित में राजकीय पौधशाला तिलकपुर में बहार प्रजाति वाले आम के बाग की नीलामी आगामी 11 फरवरी को अपराह्न एक बजे की जाएगी। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, जिससे स्थानीय किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाता को पांच हजार रुपये अर्नेस्ट मनी के रूप में जमा करनी होगा। जिस बोली को स्वीकृति दी जाएगी, उसी की धनराशि रोकी जाएगी, जबकि अन्य बोलीदाताओं की राशि तत्काल वापस कर दी जाएगी। नीलामी स्वीकृत होने वाले व्यक्ति को आठ हजार रुपये की जमानत नकद, बैंक ड्राफ्ट अथवा एनएससी के रूप में जिला उद्यान अधिकारी बलरामपुर के पक्ष में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नीलामी समाप्त होते ही पूरी धनराशि एकमुश्त जमा करानी होगी। यदि सर्वाधिक बोली लगाने वाला व्यक्ति धनराशि जमा नहीं करता है, तो दूसरे नंबर की बोली को स्वीकृत करने का अधिकार विभाग के पास रहेगा। नीलामी के बाद बाग की रखवाली, फलों की सुरक्षा और तुड़ाई की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। इस दौरान पौधों को होने वाली किसी भी क्षति की भरपाई ठेकेदार को करनी पड़ेगी। नीलामी वर्ष 2026-27 में लगभग 20 हजार आम के पौधों पर साइन स्टॉक तैयार करने की योजना भी शामिल है, जिससे भविष्य में उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। इससे क्षेत्र के किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे और बेहतर उत्पादन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed