फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ATS raided regarding PFI, interrogated the youth

Balrampur News: पीएफआई को लेकर एटीएस ने मारा छापा, युवक से पूछताछ

Sun, 07 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
ATS raided regarding PFI, interrogated the youth
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिला बलरामपुर में रविवार को एटीएस ने छापा मारा। टीम ने पीएफआई कनेक्शन के शक में एक युवक को थाने लाकर पूछताछ की है। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन



पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगने के बाद एटीएस को इससे जुड़े कुछ इनपुट मिले थे। इसी आधार पर रविवार को एटीएस की टीम यहां पहुंची। टीम ने गोपनीय तरीके से सादुल्लाहनगर में एक व्यक्ति के घर पर छापा मारकर उससे पूछताछ की। बाद में उसे थाने पर लाकर भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन



इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वैसे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टीम ने किस युवक से पूछताछ की है। क्या सवाल किए हैं। पुलिस अधिकारी भी इस बारे में अधिक जानकारी न होने की बात कह रहे हैं। एसपी केशव कुमार टीम के आने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






बीते साल भी मारा था छापा
बीते सितंबर में एसटीएफ तथा खुफिया एजेंसियों ने जिले में पीएफआई से जुड़े लोगों की जांच की थी। जिले का एक व्यक्ति जो कि महाराष्ट्र के पुणे में परिवार सहित रहता था, उसके घर भी टीम गई थी, मगर घर पर ताला बंद था। इसके बाद फिर एटीएस की छापेमारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।





बनाई गई थी नव धनाड्यों की सूची, मगर कार्रवाई नहीं
वर्ष 2011 में तत्कालीन एसपी जे. रविंदर गौड़ ने 71 नव धनाड्यों की सूची तैयार कराई थी। ये सभी नेपाल सीमा से जुड़े गांवों व कस्बों के रहने वाले थे। कम समय में करोड़पति बने लोगों की तैयार की गई सूची पर कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन उनका तबादला हो गया। इसके बाद वर्ष 2022 में 50 नव धनाड्यों की सूची तैयार की गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खामोशी है। मामला गोपनीय बताकर पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed