फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   atheletics sport stadium race

Balrampur News: सबसे तेज दौड़े मधु और आशीष

Sat, 20 May 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 20 May 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
atheletics sport stadium race
बलरामपुर। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 12 माध्यमिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सीडीओ संजीव कुमार व डीआईओएस गोविंदराम ने छह मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पांच किमी. की सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर की मधु वर्मा ने प्रथम, शांति वर्मा ने द्वितीय व सुमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी के बालक वर्ग में एजी हाशमी के आशीष कुमार पहले, एमपीपी के इंद्रदेव दूूसरे व परमेश्वर साहू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की तीन किमी. दौड़ के बालक वर्ग में एजी हाशमी के शिवशंकर ने पहला, डीएवी के अंकित यादव ने दूसरा और एजी हाशमी के कृष्ण कुुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सुंदरदास रामलाल इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी गोस्वामी को प्रथम, एजी हाशमी की काजल को द्वितीय व सीएमएस की खुशबू को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर में सब जूनियर दौड़ के बालक वर्ग में हाजी स्माइल के राहुल कुमार पहले, डीएवी के संदीप सोनकर दूसरे व सीएमएस के रघुबीर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एजी हाशमी की विपस्वी मौर्या प्रथम, जीसस एंड मैरी की जाह्नवी गुप्ता ने द्वितीय व एजी हाशमी की कोमल वर्मा ने तृतीय पुरस्कार जीता। खेलों के आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल के साथ खेल प्रशिक्षक स्मिता पाठक, उमेश तिवारी, रश्मि सिंह, पंकज व अर्पण पांडेय ने अहम भूूमिका निभाई। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय मधवाजोत के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय, प्रधानाचार्य राकेश सिंह, विनय मोहन त्रिपाठी व अंशू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed