फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arrangements will be made to control crowd at counting places

मतगणना स्थलों पर भीड़ नियंत्रित करने का होगा इंतजाम

Wed, 28 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made to control crowd at counting places
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में दो मई को होने वाली मतगणना स्थलों पर कोरोना महामारी को लेकर भीड़ को नियंत्रित करने का इंतजाम किया जा रहा है। जिले के सभी 9 ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। विजयी उम्मीदवारों के जश्न मनाने पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है। ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के 15,619 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 718 उम्मीदवारों के वोटों की गिनती जिले के सभी 9 ब्लॉकों के मतगणना केंद्रों पर कराई जाएगी। मतगणना स्थलों पर उम्मीदवारों की तरफ से अपने-अपने एजेंट तैनात किए जाएंगे। इसी तरह से ग्राम प्रधान पद की 795 सीटों पर 5431 उम्मीदवारों की तरफ से भी मतगणना स्थलों पर एजेंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के 5027 उम्मीदवार भी अपने वोटों की गिनती मतगणना स्थलों पर कराने जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 975 सीटों पर 4443 उम्मीदवार भी अपने-अपने एजेंट तैनात करेंगे। सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 798, ग्राम पंचायत सदस्य के 378 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 595 और हरैया सतघरवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 825, ग्राम पंचायत सदस्य के 611 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 592 उम्मीदवारों की तरफ से मतगणना स्थलों पर एजेंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 817, ग्राम पंचायत सदस्य के 1444 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 650, गैसड़ी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 754, ग्राम पंचायत सदस्य के 680 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 645 और पचपेड़वा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 739, ग्राम पंचायत सदस्य के 548 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 444 उम्मीदवार भी अपने वोटों की गिनती कराने के लिए एजेंट लगाएंगे।
उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 425, ग्राम पंचायत सदस्य के 220 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 315, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 279, ग्राम पंचायत सदस्य के 503 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 337, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में प्रधान के 385, ग्राम पंचायत सदस्य के 442 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 401 और रेहरा बाजार ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 509, ग्राम पंचायत सदस्य के 201 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 464 दावेदारों को भी वोटों की गिनती कराने के लिए अपने-अपने एजेंटों को लगाना होगा।

इससे मतगणना स्थलों पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इन सभी एजेंटों को निश्चित स्थान पर रोकने के लिए मतगणना स्थलों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
सभी मतगणना स्थलों पर हो रही बैरिकेडिंग
कोरोना महामारी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास शुरू कर दिए गए है। जिले के सभी 9 ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर कोरोना से बचाव व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। गेट पर जांच के बाद ही उम्मीदवारों व उनके एजेंटों को मतगणना स्थलों के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए सभी मतगणना स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। - श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed